HMV offering graduate and post graduate courses in Computer Science
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हंस राज महिला महा विद्यालय के पीजी विभाग कंप्यूटर साइंस द्वारा विद्यार्थियों के टेक्निकल स्किल बढ़ाने के लिए कई कोर्स करवाए जा रहे हैं / अंडर ग्रेजुएट स्तर पर विभाग द्वारा बीसीए तथा बीएससी (आईटी) करवाया जा रहा है / पीजी स्तर पर एमएससी (कंप्यूटर साइंस) तथा एमएससी (आईटी) करवाया जा रहा है / इसके अतिरिक्त पीजीडीसीए तथा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन का भी प्रावधान है /
.प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि पीजी विभाग कंप्यूटर साइंस का इंस्फ्रास्ट्रक्टर तथा लैब्स सर्वोत्तम है / विभाग ने कई कंपनियों के साथ एमओयू साइन किये हुए है ताकि छात्राओं को प्लेसमेंट असिस्टेंस प्रदान की जा सके / इसके अतिरिक्त वायरलेस एंड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन पर एफडीपी के लिए, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित करने के लिए, छात्राओं के लाइव प्रोजेक्ट के लिए तथा उनकी टेक्निकल स्किल्स को विकसित करने के लिए इन कंपनियों की सहायता मिलती रहती है /
विभाग के पास कई लाइसेंस्ड सॉफ्टवेयर भी है जिनका प्रयोग छात्राओं द्वारा लैब्स में किया जाता है / विभाग द्वारा समय समय पर वर्कशॉप्स, सेमिनार तथा गेस्ट लेक्चर का भी आयोजन किया जाता है ताकि छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि हो सके / इंडस्ट्रियल विजिट भी आयोजित किये जाते है / डॉ. सरीन ने बताया कि इन कोर्सेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है / छात्राएं स्वयं को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से रजिस्टर करवा सकती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV offering graduate and post graduate courses in Computer Science




































