PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एचएमवी ने आयोजित की उद्यमशीलता कार्यशाला एवं सेल,

HMV organized Entrepreneurial Workshop-cum-Sale

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग कास्मेटोलोजी की ओर से स्टार्ट-अप ‘काया’ के तत्वावधान में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में उद्यमशीलता कार्यशाला एवं सेल का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप में विभाग की छात्राओं ने गुलाब की पत्तियों से आर्गेनिक गुलाब जल बनाया जिसका प्रयोग फेस टोनर के रूप में किया जा सकता है।

छात्राओं ने चेहरे को साफ रखने के लिए क्लींजर व स्क्रब भी बनाए। इंचार्ज श्रीमती नवरूप व विभागाध्यक्षा सुश्री मुक्ति अरोड़ा ने प्राचार्या डॉ. अजय सरीन व अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने त्वचा का विश्लेषण भी किया तथा घरेलू सामान से त्वचा को सही रखने के गुर भी बताए।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस वर्कशाप का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर कास्मेटोलोजी विभाग से सुश्री अदिति व सुश्री मनप्रीत भी उपस्थित थे।