.
.
Holi Celebration at Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में रंगो का त्यौहार “होली” बड़े उत्साह से मनाया गया / कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने छात्राओं को इसके इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि हिन्दू और सिक्ख दोनों धर्मों में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है / हिन्दू धर्म में इसकी शुरुआत पूर्णिमा कि शाम को की जाती है /
.
.
.
प्रिंसिपल मैडम ने इस त्यौहार को होलिका दहन से सम्बंधित बताते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में बताया / वहीं सिक्ख धर्म के अंतर्गत इस उत्सव को आनंदपुर साहिब में ‘ होला मोहल्ला ‘ नाम से मनाया जाता है / इसकी शुरुआत सिक्खों के दसवें गुरु श्री गोविन्द सिंह जी ने की / उन्होंने अपने सिक्खों द्वारा दो गुटों में बनाबटी जंग करवा कर इसे वीरता व् शौर्य के साथ जोड़ दिया /
.
.
प्रिंसिपल मैडम ने छात्राओं से यह प्रण लिया कि इस त्यौहार को मानते हुए केमिकल रंगो का प्रयोग न कर के केवल ऑर्गेनिक रंगो का प्रयोग किया जाए ताकि सुरक्षित रूप से होली मनाई जा सके / इसके साथ ही वातावरण कि संभाल पर जोर देते हुए केवल ग्रीन होली मनाने को भी प्रेरित किया / कॉलेज के हॉस्टल में भी होली उत्सव को आनंदमयी रूप से मनाया गया /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Holi Celebration at Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar






































