.
.
horrific Big road accident in america 2 indian students died in a car collision with a truck
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ अमेरिका / वाशिंगटन : अमेरिका में टेनेसी राज्य के दक्षिण नैशविले में एक बड़े सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है / इस सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई / अधिकारियों ने बताया कि जूडी स्टेनली (23) और वैभव गोपीसेट्टी (26) टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के स्नातक के छात्र थे और वो कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से खाद्य विज्ञान की पढ़ाई कर रहे थे /
..
विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत में इनके अंतिम संस्कार का बंदोबस्त करने के लिए 42,000 डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है / स्थानीय पुलिस के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि स्टेनली और गोपीसेट्टी की 28 नवंबर की रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई / मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि इस हादसे में शामिल ट्रक के मालिक डेविड टोरेस (26) ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है /
..
पुलिस ने बताया, ‘टोरेस ने सवालों के जवाब नहीं दिए / अधिकारियों ने डीएनए नमूने लिए हैं / जांच चल रही है / पुलिस के अनुसार, टोरेस के ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिसमें दोनों भारतीय छात्र सवार थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
horrific Big road accident in america 2 indian students died in a car collision with a truck




































