.
.
Heavy rains in Tamil Nadu, 15 killed as wall collapses india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से आज सुबह ट्टुपालयम के नादूर कन्नप्पन लेआउट में एक कंपाउंड की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई / भारी बारिश के कारण दीवार पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी थी / पुलिस ने बताया कि बचाव कर्मियों ने अभी तक नौ शव बरामद किए गए हैं. बचाव अभियान जारी है. खबरों के मुताबिक मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं /
..
तमिलनाडु सरकार ने मेट्टुपालयम में दीवार गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है / तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते शैक्षणिक संस्थान सोमवार के लिए बंद कर दिए गए हैं / मद्रास विश्वविद्यालय और अन्ना विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं /
..
पिछले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व मानसून की वजह से बारिश ने तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी के कई हिस्सों को प्रभावित किया है / मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है / चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार, ऊपरी वायु परिसंचरण के कारण राज्य में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Heavy rains in Tamil Nadu, 15 killed as wall collapses india






































