PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

भाजपा नेता सहित परिवार के 6 लोगों की तेजधार हथियार के साथ की हत्या, दो बच्चे भी शामिल,

horrific incident 6 people of bjp leaders family bitten by sword two children included

horrific incident 6 people of bjp leaders family bitten by sword two children included

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र की मनेरी चौकी में एक ऐसी खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे / यहां आपसी रंजिश के मामले में यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की तलवार से काट कर बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई / इस निर्मम वारदात से गुस्साए गांव वालों ने दो में से एक आरोपी को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला /

.

जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के दो लोगों ने दूसरे परिवार पर धारदार हथियार से वारदात को अंजाम देकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया / मृतक राजेंद्र सोनी भाजपा का वरिष्ठ नेता बताया जा रहा है / इस हत्याकांड में उनके ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी गई / जिन लोगों की हत्या हुई है, उसमें दो बच्चे भी शामिल हैं / दो आरोपियों में से एक की ग्रामीणों द्वारा पीट कर हत्या भी कर दी गई /

.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनी परिवार के दो भाइयों के परिवारों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था / इसी विवाद के चलते एक भाई के परिवार के दो लोगों ने दूसरे परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया / मृतक राजेंद्र सोनी जो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बताए जा रहे हैं, वे गल्ले का व्यापार करते थे / दुकान में ही आरोपियों ने उन पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई साथ ही उनके उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई / इसमें सात और दस वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं /

मृतकों में राजेंद्र सोनी (58), उनका भाई विनोद सोनी (45), भतीजा ओम सोनी (9), भतीजी प्रियांशी सोनी (7), बेटी प्रिया सोनी (28) और उनके समधी दिनेश सोनी (50) शामिल हैं / इस हत्याकांड के आरोपियों में संतोष सोनी (35) की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य आरोपी हरि सोनी पुलिस गिरफ्त में है / हत्या का आरोप उनके ही रिश्तेदार संतोष सोनी व हरी सोनी पर है / इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है / जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित मनेरी ग्राम में पुलिस चौकी तो स्थित है लेकिन स्टाफ काफी सीमित है /

.

पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने दबाव बनाया और एक आरोपी के साथ मारपीट भी की / इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के वक्त चौकी में स्टाफ कम था लेकिन अन्य थानों से पुलिस बल पहुंचने के बाद एक आरोपी को भागते वक्त पैर में गोली मार कर गिरफ्तार किया गया /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

horrific incident 6 people of bjp leaders family bitten by sword two children included

Latest News