PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब में ओमिक्रॉन का बड़ा विस्फोट, पंजाब के एक स्कूल में टीचर समेत 33 बच्चे करोना पॉजिटिव, 3 दिन में 100 से ज्यादा लोगों में करोना सक्रमण,

hoshiarpur coronavirus cases update school student positive

PTB Big News होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले में एक ही सरकारी स्कूल के 32 स्टूडेंट्स और एक टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पंजाब-हिमाचल सीमा पर बसे पलाहड़ गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले ये बच्चे अपने एक टीचर के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, जो हिमाचल प्रदेश के एक कस्बे से रोजाना स्कूल आता-जाता है। कुछ दिन पहले इस टीचर में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसी आधार पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सैंपल लिए तो उनमें से 32 स्टूडेंट्स और एक अन्य टीचर कोरोना पॉजिटिव निकले। टीचर और इन बच्चों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी टेस्ट किए गए तो कुल संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।

पलाहड़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात एक टीचर हिमाचल के ऊना जिले के दौलतपुर कस्बे में रहता है। 13 नवंबर को वह टीचर बीमार हो गया। उसके बाद जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव निकला। यह जानकारी मिलने के बाद सेहत महकमे ने पलाहड़ स्कूल में पढ़ने वाले 556 छात्र-छात्राओं, 22 अध्यापकों और तीन मिड-डे मील वर्कर्स के टेस्ट कराने का फैसला लिया गया। इन लोगों के सैंपल की जांच में एक अन्य टीचर समेत 32 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। पलाहड़ गांव पंजाब में सत्ताधारी दल कांग्रेस के विधायक अरुण डोगरा का पैतृक गांव है।

अरुण होशियारपुर जिले की ही दसूहा विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके चलते एडमिनिस्ट्रेशन इस गांव में कोरोना की खबर मिलते ही तत्काल एक्टिव हो गया। तलवाड़ा सरकारी अस्पताल की एसएमओ और डॉक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों के अलावा हिमाचल से आने वाले टीचर के संपर्क में आए तकरीबन 252 अन्य लोगों के भी सैंपल लिए थे। इनमें टीचर के सीधे संपर्क में आने वाले एक अध्यापक और 32 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को ही क्षेत्र में 100 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 67 कोरोना पॉजिटिव निकले। मंगलवार को भी 77 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। एक ही स्कूल से कोरोना के 33 केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं, क्योंकि ये स्टूडेंट्स रूटीन में अन्य बच्चों और परिवारवालों के संपर्क में रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरे पलाहड़ गांव को ही कंटेनमेंट जोन में बदलने की तैयारियां कर रहा है। इस एरिया में विभाग की टीमें लगातार एक्टिव हैं। मुकेरियां के एसडीएम ने बताया कि पलाहड़ स्कूल बंद करवा दिया है। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जब तक इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती, तब तक न तो स्कूल खोला जाएगा और न ही इन्हें किसी अन्य के संपर्क में आने दिया जाएगा। कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच चल रही है। कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग में जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। पलाहड़ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने पर भी विचार चल रहा है।