PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर 5 की मौत, 12 घायल जांच में जुटी पुलिस,

cruiser car collides with truck in haryana 5 killed 12 injured

PTB Accident News हरियाणा : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ये हादसा एनएच-48 पर ऑडी गांव के नजदीक हुआ. जहां एक क्रजूर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में क्रूजर गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को बावल के स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि क्रूजर गाड़ी में 17 लोग सवार थे. क्रूजर गाड़ी में सवार परिवार के लोग हरिद्वार से अस्थियां बहाकर वापस जयपुर के सामोद गांव लौट रहे थे. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जयपुर के सामोद गांव का एक परिवार सोमवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए गया था. क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 17 लोग थे. वापस लौटते वक्त रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गाड़ी ओढ़ी कट के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान भानूराम (35), महेन्द्र (33), आशीष (15), सुगमा देवी (35) और भोरी देवी (95) शामिल हैं. वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.