iffco officer murdered at home in brs nagar ludhiana Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीआरएस नगर में इफ्को के रिटायर्ड अधिकारी की हत्या उसी के परिवार के सदस्यों ने मिलकर कर डाली / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक व्यक्ति जिसकी पहचान श्याम सिंह के रूप में हुई है का गला कटा शव बरामद किया, जिसके सिर पर कई चोटों के निशान थे / बताया जा रहा है कि श्याम सिंह का अपनी ही पत्नी और बेटे के साथ काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था और उन्होंने ही उसकी बेरहमीन के साथ हत्या कर दी /
पुलिस का कहना है की मृतक का बेटा नशेड़ी है / हत्या के बाद मां और बेटा शव के पास पूरी रात बैठे रहे और सुबह मृतक के भाई सतवंत सिंह ने पुलिस काे इस वारदात के संबंध में सुचना दी / जिसके बाद घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची /
.वहीं एक नजदीकी रिश्तेदार के अनुसार कल ही श्याम सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर और बेटे को रोपड़ से रिश्तेदारों के पास से लेकर आए थे / देर रात पति पत्नी और बेटे में झगड़ा भी हुआ था / आज सुबह श्याम सिंह का शव घर में पड़ा मिला / वारदात के बाद से मां बेटा गायब है / वहीं पुलिस का कहना है की मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व मामले की जाँच की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
iffco officer murdered at home in brs nagar ludhiana Punjab




































