PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल प्रदेश में स्थित माता चिंतपूर्णी जी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, जारी हुए आदेश,

important news for devotees going to mata chintpurni these orders issued Himachal Pardesh PTB Big Breaking News

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में आज यानि सोमवार से श्रावण अष्टमी मेले शुरू हो गए हैं / जिला एवं मंदिर प्रशासन द्वारा मेले की सभी तैयारियों के पुख्ता प्रबंधों का दावा किया गया है / मंदिर प्रशासन द्वारा समूचे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है / मेले के दौरान 1,000 से ज्यादा पुलिस और होमगार्ड के जवान अपनी सेवाएं देंगे और व्यवस्था को संभालेंगे /

.

.

.

कोविड के चलते इस बार प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को मेले के दौरान अपनी कोविड वैक्सीन की रिपोर्ट साथ लेकर आने के आदेश जारी किए गए हैं / रिपोर्ट लाने पर ही प्रदेश की सीमा पर अनुमति मिलेगी / मेले के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा करीब अढ़ाई लाख रुपए की दवाइयां श्रद्धालुओं के लिए मंगवाई गई हैं / इसके लिए 3 स्थानों पर मैडीकल कैम्प लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को मुफ्त में दवाइयां वितरित की जाएंगी /

.

.

इसके अलावा 5 स्थानों पर भक्तों को पीने के पानी की व्यवस्था की गई है / मंदिर प्रशासन द्वारा इस बार लंगर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है / मंदिर प्रशासन द्वारा 3 जगह दर्शन पर्ची काऊंटर लगाए गए हैं / जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा / उन्होंने बताया कि मंदिर दिन-रात श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा जाएगा / मात्र एक घंटे के लिए मंदिर प्रांगण को साफ करने के लिए बंद किया जाएगा /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें