PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देश के पुलिस स्टेशनों में हो रहा है मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा हनन, चीफ जस्टिस ने कही बड़ी बात,

Human rights threats is higher in police station said CJI Ramna Delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना ने रविवार को एक कार्यक्रम में मानवाधिकारों के हनन पर सवाल उठाए / चीफ जस्टिस ने कहा भारत में मानवाधिकारों का सबसे अधिक हनन पुलिस स्टेशनों में होता है / हमारे देश में आरोपी के मानवाधिकोरों की सुरक्षा के लिए कानून उपलब्ध है, पर इसके बाद भी पुलिस हिरासत में आरोपियों के उत्पीड़न और मौत के मामले सामने आते रहते हैं / पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसी व्यक्ति को तुरंत कानूनी मदद नहीं मिल पाती है /

.

.

भारतीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा विजन एंड मिशन स्टेमेंट और NALSA के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भाषण के दौरान चीफ जस्टिस ने कुछ सवाल भी उठाए / उन्होंने मानवाधिकारों और गरिमा को पवित्र बताते हुए कहा कि भारत के पुलिस स्टेशन में मानवाधिकारों और शारीरिक अखंडता का सबसे बड़ा खतरा है / हिरासत में यातना देना जैसी समस्या हमारे समाज में व्याप्त हैं, कई रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि विशेष अधिकार प्राप्त लोगों पर भी थर्ड डिग्री का प्रयोग किया जाता है /

.

.

पुलिस की इस बर्बरता को रोकने के लिए संवैधानिक अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देना जरूरी है / चीफ जस्टिस ने कहा सभी पुलिस स्टेशन, जेल में डिस्प्ले बोर्ड और होर्डिंग लगाकर यह जानकारी देना अच्छी कोशिश है, लेकिन देश भर के पुलिसकर्मियों को संवेदनशील बनाने के लिए NALSA को विशेष अभियान चलाने की जरूरत है / CJI रमना ने कहा कि हम ऐसा समाज चाहते हैं, जहां कानून का शासन व्याप्त रहे /

.

.

इसके लिए समाज के उच्च वर्ग से लेकर गरीब तबके से जुड़े लोगों के लिए न्याय का अवसर एक समान होना चाहिए / हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि सामाजिक और आर्थिक रूप से अलग होने के कारण किसी भी व्यक्ति को उसके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा सकता है / हमें ऐसे भविष्य की परिकल्पना करनी चाहिए जहां सभी के लिए समानता हो और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके / इसलिए न्याय तक पहुंच नाम से मिशन भी चलाया जा रहा है, जो लगातार चलते रहेगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें