.
.
improvement trust sent proposal to government Jalandhar
सरकार को भेजा यह प्रस्ताव,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से लेकर माल गोदाम तक की 120 फुटी सड़क के अधूरे निर्माण को पूरा करने को लेकर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट ने काजी मंडी के कब्जाधारियों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव पंजाब सरकार को भेजा है /
..
जानकारी देते हुए ट्रस्ट की ई.ओ. सुरिन्द्र कुमारी ने बताया कि ट्रस्ट को सड़क को कम्प्लीट करवाने को लेकर काजी मंडी से अवैध कब्जों को हटाना होगा / ट्रस्ट ने वहां के 185 कब्जों का सर्वे किया है, जिसमें सामने आया है कि अगर 55 कब्जों को हटा दिया जाए तो सड़क को पूरा किया जा सकता है / ई.ओ. ने बताया कि काजी मंडी के समीप जगह कम होने के कारण वहां केवल 60 फुट तक की सड़क ही बनाई जा सकती है, परंतु इसे आगे 120 फुटी सड़क के साथ सीधा जोड़ दिया जाएगा /
..
सुरिन्द्र कुमारी ने बताया कि ट्रस्ट ने प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है, अब सरकार ने इस प्रस्ताव को पास करते हुए फैसला करना है कि काजी मंडी के लोगों को किस शर्त पर शिफ्ट करना है, उन्हें कब्जा छोड़ने के बदले कितनी जमीन दी जानी है, बदले में क्या रेट निर्धारित किए जाएंगे या उन्हें फ्री में जमीन दी जाएगी / वर्णनीय है कि 120 फुटी सड़क के निर्माण को पूरा करने को लेकर सैंट्रल विधानसभा हलका के विधायक राजिन्द्र बेरी खासे प्रयास कर रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
improvement trust sent proposal to government Jalandhar






































