.
.
Shiromani akali dal leader dalbir singh dhilwan shot dead Amritser
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के सक्रिय नेता दलबीर सिहं ढिलवां की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है / जानकारी के अनुसार दलबीर सिंह रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद अपने भाई व बेटे के साथ घर के बाहर टहल रहे थे, तभी हमलावरों ने भारी हत्थारों से हमला कर दिया /
..
बताया जा रहा है कि पहले उन्हें पीटा भी गया, जब वह गंभीर रूप से घायल हो गए तो उनके घर वालों ने उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई / इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है /
..
आपको यह भी बता दें कि दलबीर सिंह ढिल्लों को शिरोमणि अकाली दल के विभिन्न पदों के साथ गन्ना के सदस्य के रूप में भी तैनात किया गया था और हल्का डेरा बाबा नानक में शिरोमणि अकाली दल के सक्रिय नेता थे / इतना के बाद माहौल तनावपूर्ण ना बने इसके लिए पुलिस इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Shiromani akali dal leader dalbir singh dhilwan shot dead Amritser






































