.
Impulse 2019 competition organized at St. Soldier’s Inter College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में इंपल्स 2019 इंटर स्कूल कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें जालंधर शहर के 45 स्कूल्ज के 500 के करीब छात्रों लाला जगत नारायण स्कूल, शिवालिक मॉडल्स एंड जीसस स्कूल, एसआरएस स्कूल, एफसीएस आदर्श स्कूल, माता गुजरी स्कूल, दर्शन अकैडमी, कैंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जी डी गोयनका, लिटिल इंडिया, द गुरुकुल, देवराज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि ने भाग लिया /
..
इस अवसर पर छात्रों के पोयम रेसिटेशन, ग्रुप सॉन्ग, फोक सोंग, रंगोली, डिबेट, पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई / इन कंपटीशन के उद्घाटन समारोह में दीपक बाली प्रेसिडेंट पंजाब जागृति मंच, मैडम सीमा सोनी, रवि दारा असिस्टेंट डायरेक्टर यूथ सर्विसेज डिपार्टमेंट गुरदासपुर, एस आर शर्मा एमडी सेंट सोल्जर ग्रुप, प्रतियोगताओं की जजमेंट प्रीत कमल, भूपेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, नक्श चितवानी, अक्बीर कौर, साइना, रश्मि अग्रवाल द्वारा की गई /
..
प्रो चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह, स्टाफ और छात्रों द्वारा किया गया / पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता में फगवाड़ा के सेंट सोल्जर स्कूल ने पहला स्थान, धर्मपाल स्कूल ने दूसरा, ग्रुप सांग में लाला जगत नारायण और गुरुकुल स्कूल ने पहला, देव राज गर्ल्स और सेंट सोल्जर मान नगर ने दूसरा और द गुरुकुल एंड स्कूल उर्वशी को तीसरा स्थान, फोक सोंग में सेंट सोल्जर मान नगर को पहला और सेंट सोल्जर आरईसी ब्रांच को दूसरा, कैंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गुरुकुल को तीसरा स्थान,
.रंगोली में लाला जगत नारायण को पहला, शिवालिक मॉडल और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट को दूसरा ,एसआरएमस और एफसीएस आदर्श को तीसरा स्थान, सेंट सोल्जर मॉडल हाउस को दूसरा और लाला जगत नारायण को तीसरा स्थान, पोस्टर मेकिंग, लाला जगत नारायण को दूसरा और सेंट सोल्जर मान नगर को तीसरा स्थान, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में सेंट सोल्जर मान नगर को पहला, दर्शन अकादमी को दूसरा, लाला नारायण को तीसरा स्थान मिला / इन सभी प्रतियोगिताओं में ज्यादा पोसिशन्स प्राप्त करने वाली टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया /
.
प्रो -चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, फेमस सिंगर बलराज कौर पंजाबी सिंगर जी शर्मिला द्वारा इन सभी विनर्स को सम्मानित किया गया / मशहूर पंजाबी सिंगर मन्ना मंड, सुचा रंगीला, जे. रियाज द्वारा इस अवसर पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी गई / प्रो. चेयरमैन श्री चोपड़ा ने सभी विजई टीमों को बधाई देते हुए उनके टैलेंट की प्रोत्साहना की / इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक ऑर्गेनाइज करने के लिए चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह और स्टाफ को बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Impulse 2019 competition organized at St. Soldier’s Inter College






































