.
KMV Organizes Annual Convocation Dr. Jaspal Singh Sandhu, Vice Chancellor, Guru Nanak Dev University, Amritsar Delivers the Convocation Address
प्रो. जसपाल सिंह संधु, वाईस चांसलर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर हुए छात्राओं से संबोधित,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त), जालंधर में 2015-16 सैशन में अपनी शिक्षा संपन्न करने वाली छात्राओं के लिए वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया / इस अवसर पर डॉ. जसपाल सिंह संधू, वाईस चांसलर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए और उन्होंने सभी ग्रैजुएटस को डिग्रियां प्रदान की / कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चन्द्र मोहन अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल ने की /
.डॉ. सुष्मा चावला, वाईस प्रैकाीडैंट, विद्यालय प्रबंधक कमेटी, डॉ. सुष्मा चोपड़ा, सैक्रेटरी, विद्यालय प्रबंधक कमेटी तथा श्री सतपाल गुप्ता ने भी इस मौके पर शिरकत की / वंदे मातरम और ज्योति प्रज्जवलन के साथ इस आरंभ हुए कार्यक्रम में सबसे पहले विद्याल प्राचार्या ने 134 वर्ष से नारी शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तीकरण में अमूल्य योगदान देने वाली संस्था कन्या महाविद्यालय की गत वर्ष की अकादमिक गतिविधियों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की /
.उन्होंने आज के दीक्षांत समारोह में डिग्रीयां प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि इस विरासत संस्था की छात्राओं का एक और बैच अपने जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश कर रहा है / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि यह छात्राएं इंडस्ड्री लीडर्स, गलोबल प्रोफैशनलस, सामाजिक बदलाव लाने वाली बुद्धिजीवी और विभिन्न क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है / अपनी रिपोर्ट में उन्होंने राष्ट्रीय संस्था के रुप में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पहचान रखने वाली संस्था के.एम.वी. के द्वारा महिला की शिक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए विगत वर्षों में उठाए उल्लेखनीय कदमों एवं किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई /
.उन्होंने इस सबके मद्देनकार भारत सरकार द्वारा के.एम.वी. को प्राप्त हुए विरासत संस्था स्टार कालेज स्टेटस, कालेज विद पोटैंशियल फार एक्सलैंस, ऑटोनोमस स्टेटस, डी.डी.यू. कौशल केन्द्र जैसी उपलब्धियों पर गर्व प्रकट करते हुए कहा कि के.एम.वी. अपनी इस यात्रा पर निरंतर आगे बढ़ते हुए नई उपलब्धियों को छूने के लिए तैयार है / श्री चन्द्रमोहन जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी छात्राओं को शुभाशीष एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि माता-पिता तथा समाज के द्वारा उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए दिए गए योगदान का सम्मान करते हुए सभी छात्राएं अपने माता पिता तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करते हुए के.एम.वी. से प्राप्त की गई अपनी शिक्षा को सार्थक कर विद्यालय को गौरवान्वित करेगी /
.इस अवसर पर के.एम.वी. के पी.जी. डिपार्टमैंट आफ जर्नलिकाम एंड मास कम्यूनिकेशन द्वारा कन्या महाविद्यालय के गौरवमयी इतिहास एवं उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमैंटरी रिलीका की गई तथा साथ ही इस अवसर पर श्रीमति हरप्रीत (अध्यक्षा पी.जी. डिपार्टमैंट आफ फैशन डिकााईनिंग) के द्वारा गुरु नानक देव जी की साखियों पर लिखी पुस्तक का भी लोकार्पण मुख्यातिथि महोदय ने किया / मंच पर विद्यालय से आर्टस, साईंस, कामर्स, आई.टी. में ग्रैजुएट एवं पोस्ट ग्रैजुएट की उपाधि प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को डिग्रीयां प्रदान करने के बाद अपने कनवोकेशन एड्रैस में माननीय मुख्यातिथि महोदय ने कहा कि ईमानदारी से अपने निर्धारित कत्र्तव्य को पूरा करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करने की भावना हमें सदा उपलब्धियों के मार्ग पर अग्रसर करती है /
.उन्होंने शिष्य के जीवन पर गुरु के व्यापक प्रभाव की बात करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों का कृतज्ञ होना चाहिए क्योंकि गुरु ही उनके उज्जवल भविष्य की बुनियाद शिक्षक ही तैयार करता है / मुख्यातिथि महोदय ने उच्च शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण में अपने अनथक प्रयासों से सर्वोत्तम उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए के.एम.वी. की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि कन्या महाविद्यालय भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों और सार्थक प्रयासों से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा / विद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग के द्वारा ठुमरी एवं तराना पर आधारित संगीतमय नृत्य प्रस्तुति से उपस्थिति को मंत्रमुगध कर दिया /
.
डॉ. सुष्मा चावला वाईस प्रैकाीडैंट, विद्यालय प्रबंधक कमेटी ने मुख्यातिथि एवं समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया / उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डा. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वेल्फेयर तथा श्रीमति साधना टंडन के साथ समूह आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दी / इस अवसर पर 500 से ज्यादा छात्राओं को डिग्रीयां बांटी गई / राष्ट्रगान के सामूहिक उच्चारण के साथ दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ / उल्लेखनीय है कि मुख्यातिथि महोदय डॉ. जसपाल सिंह संधू ने के.एम.वी. के हाल आफ फेम का दौरा भी किया और विद्यालय परिसर में नवनिर्मित एनीमेशन लैब का उदघाटन भी किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes Annual Convocation Dr. Jaspal Singh Sandhu, Vice Chancellor, Guru Nanak Dev University, Amritsar Delivers the Convocation Address






































