PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान क्रिकेटर मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास,

team india star cricketer mithali raj retires from international cricket

PTB News Sports नई दिल्ली : टीम इंडिया की दिग्गज महिला खिलाड़ी और वनडे कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मिताली ने भारत के लिए 23 साल क्रिकेट खेला और उनके नाम महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड है। वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकी हैं।

मिताली ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी करते हुए बीसीसीआई और सभी चाहने वालों को धन्यवाद कहते हुए इस बात की जानकारी दी। 39 साल की मिताली राज ने 8 जून को ट्विटर पर एक लंबा संदेश जारी कर संन्यास का ऐलान किया। मिताली ने अपने मैसेज में लिखा कि मैं एक छोटी बच्ची थी जब मैंने ब्लू जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था।

ये सफर काफी लंबा रहा जिसमें हर तरह के पल देखने को मिले, पिछले 23 साल मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे। हर सफर की तरह ये सफर भी खत्म हो रहा है और आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करती हूं।