.
.
Innocentites outshone in Sahodya Inter School Rangoli Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : इनोसैंट हाट्र्स लोहारां स्कूल ने सहोदया इंटर स्कूल रंगोली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया / यह प्रतियोगिता ब्रिटिश ओलीविया स्कूल में आयोजित की गई जिसमें लगभग 30 स्कूलों ने भाग लिया /
..
लोहारां ब्रांच में आठवीं कक्षा मेंं पढऩे वाली छात्राएं यशिका तथा जैसिका ने ताज़ा फूलों से रंगोली बनाई तथा कागज़ का ही कैंडल स्टैंड बनाया / इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन की छात्राओं ने चावलों के साथ रंगोली तैयार की / लोहारां ब्रांच की इस शानदार सफलता पर प्रिंसीपल शालू सहगल ने छात्राओं को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं /
..
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल की सातवीं कक्षा की छात्राओं नाम्या तथा पलक ने चावलों से दीवाली का दृश्य दिखाते हुए रंगोली तैयार की तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया / प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने एच.ओ.डी. आट्र्स मोना को बच्चों की इस सफलता पर बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Innocentites outshone in Sahodya Inter School Rangoli Competition






































