.
.
The students of Physics dept of HMV visited Science City
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हंस राज महिला महाविद्यालय के फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का एक दिवसीय एजुकेशनल टूर आयोजित किया / डॉ. दीपशिखा, श्री सुशील कुमार व सुश्री सिम्मी गर्ग ने बीएससी सेमेस्टर-1 की 35 छात्राओं के साथ प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशानुसार इस टूर का आयोजन किया /
..
साइंस सिटी में छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन पर एक शो देखा / मनोरंजन तरीके से जलवायु परिवर्तन के कारकों व जलवायु की सांभ-संभाल के तरीके छात्राओं को बताए गए / छात्राओं ने भूकंप सिमूलेटर पर 6.2 रिक्टर स्केल के भूकंप का भी अनुभव लिया / भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी छात्राओं को दी गई / स्पेस एंड एविएशन गैलरी में छात्राओं ने स्पेस की जानकारी हासिल की तथा सौर प्रणाली के बारे में भी छात्राओं को बताया गया /
..
सूरज, धरती, चंद्रमा व अन्य ग्रहों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकर छात्राएं बहुत उत्साहित थी / छात्राओं ने अक्षय ऊर्जा के बारे में भी जानकारी हासिल की / आकर्षक तरीके से उन्हें फिजिक्स के लॉ समझाए गए / डायनासोर पार्क में छात्राओं को विभिन्न काल के डायनासोर की जानकारी दी गई / छात्राओं को अमेरिकन फिल्म ‘एवरेस्ट’ भी दिखाई गई। छात्राओं ने लेजर शो का आनंद भी लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
The students of Physics dept of HMV visited Science City






































