.
Inter School No and Grow with Darek Challenge Part-2 Quiz Competition held at Cambridge International School Dasuha
नो एंड ग्रो विद डेैरक चैलेंज ने विजेता स्कूल्स को वितरित की गई 31.000 की नकद धनराशि,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में बच्चों के सर्वपक्षीय विकास पर विशेष ध्यान देते हुए समय समय पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में कई समारोह तथा प्रतियोगिताएँ करवाई जाती हैं / बच्चों का सार्वभौमिक विकास करना तथा नई तकनीक से शिक्षा देना स्कूल का उद्येश्य है /
.कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में इंटर स्कूल ‘नो एंड ग्रो विद डेैरक चैलेंज पार्र्ट2’ क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर एंडरियु स्कोलट द्वारा किया गया / इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए /
.यह क्विज़ प्रतियोगिता कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए थी।इस किवज़ प्रतियोगिता के पहले राऊंड में 25 प्रश्नों की लिखित परीक्षा थी जिसको पार करके 40 टीमों में से टॉप 6 टीमें फाइनल राऊंड तक पहुँची / फाइनल में जो 6 टीमें पहुँची थी वे हैं : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा, बावा लालवाणी पब्लिक स्कूल कपूरथला, महाराज ब्रहमानंद भूरीवाले गरीब दासी राणा गजीन्द्र चंद पब्लिक स्कूल मनसोवाल तहसील गढ़शंकर (होशियारपुर), आई वी वल्र्ड स्कूल जालंधर, जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर तथा तक्षशिला स्कूल होशियारपुर /
.इस क्विज़ प्रतियोगिता में पुरस्कार की कुल धनराशि 31.000 रुपये थी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 15.000 रुपये द्वितीय पुरस्कार 10.000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 6.000 रुपये था, जिसके साथ बच्चों को विजेता ट्रॉफी, मैडल तथा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए / इस प्रतियोगिता में टॉप 6 टीमें फाइनल राऊंड तक पहुँचनी थी तथा प्रत्येक टीम में तीन-तीन प्रतिभागी थे /

3 टीमों ने क्रमवार प्रथम. द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया : जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर, बावा लालवाणी पब्लिक स्कूल कपूरथला तथा तक्षशिला स्कूल होशियारपुर थीं जिनको इनाम स्वरूप नकद धनराशि, ट्रॉफी, मैडल तथा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए / सभी टीमों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन को देखकर सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे तथा बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको बहुत प्रोत्साहित भी कर रहे थे / इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को सहभागिता प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए /
.यह क्विज़ प्रतियोगिता डेैरक ओ ब्रेन एंड एसोसिएटस के सौजन्य से करवाई गई तथा यह भारत भर के विभिन्न स्कूलों में ज्ञान को रोचक बनाने वाली 20 वर्ष पुरानी कंपनी है, जिसका आरंभ 1991 में डेैरक ओ ब्रेन द्वारा एक बड़ी सोच के साथ किया गया था।इस कंपनी के विभिन्न कार्यक्रमों की बदौलत यह पूरे भारत के 4,000 स्कूलों के 12 लाख विद्यार्थियों तक प्रत्येक वर्ष पहुँच पाई है, जिसका उद्देश्य न केवल बच्चों के केवल सामान्य ज्ञान को परखना है बल्कि सामान्य जीवन जीने की कला तथा विश्लेषणात्मक सोच को भी विकसित करना है /
.इस प्रतियोगिता में कुल 32 स्कूलों की 40 टीमों के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया / इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा ने कहा कि रोज़मर्रा एक ही प्रकार की दिनचर्या से बच्चे भी ऊब जाते हैं तथा उनमें नई ऊर्जा और स्फूर्ति के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना न केवल फायदेमंद होता है बल्कि बच्चों के ज्ञान में भी वृद्धि होती है /
.
इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए उनके बढ़िया प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हे शाबाशी दी तथा ये भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं जिसमें बच्चों को बहुत–सा ज्ञान प्राप्त होता है का आयोजन हमेशा करते रहेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Inter School No and Grow with Darek Challenge Part-2 Quiz Competition held at Cambridge International School Dasuha






































