.
Three students of GEMS Cambridge International School Hoshiarpur won 15 thousand cash and trophy in quiz competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के तीन विद्यार्थियों ने सुप्रसिद्ध संस्था ‘डेरेक ओ’ ब्र्राइन’ एंड एसोसियेट’ द्वारा आयोजित ‘नो एंड ग्रो विद डेरेक चैलेंज पार्ट-2’ जोकि कैब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, दसूहा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया /
..
इस प्रतियोगिता के क्विज मास्टर व प्रतिनिधि श्री एंडरियु सकॉट थे, जिन्होंने बड़ी कुशलता ये प्रतियोगिता करवाई / विगत 16 नवंबर,2019 को आयोजित हुई, जिसमें जिले के 32 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया / ग्रेड 6 से ग्रेड 8 के तीन विद्यार्थी मेहर आहुजा, (8 डी) ,श्रेष्ठ चावला (8 ए) और सुयश जैन (8 ए) ने पहला स्थान हासिल करके 15 हजार कैश, स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्राप्त की / स्कूल प्रिंसीपल वैशाली शर्मा जी ने बताया कि प्रतिभागियों ने अपनी कठोर मेहनत द्वारा यह सफलता हासिल की तथा इनकी सफलता का श्रेय उनके अध्यापकों को जाता है /
..
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए / इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों का सर्वांग विकास है, जिसके लिए छात्रों की ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी होनी चाहिए / स्कूल के प्रेजीडेंट श्री के.के. वासल जी ने क्विज में जीते प्रतिभागियों, अध्याापकों और अभिभावकों को बधाइयाँ दीं /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Three students of GEMS Cambridge International School Hoshiarpur won 15 thousand cash and trophy in quiz competition






































