PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. में संस्कृत एवं स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन,

International Webinar on “The Contribution of Arya Samaj and Hindi in the Freedom Struggle” at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के मार्गदर्शन अधीन स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग एवं संस्कृत विभाग की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव शृंखला के अन्तर्गत आर्य समाज और हिन्दी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया /वेबिनार का शुभारंभ संस्था परम्परानुसार ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलन एवं गायत्री मंत्र से किया गया / इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप डॉ. सुषमा मल्होत्रा, एडजंक्ट लेक्चरर क्वीन्स कॉलेज, सिटी यूनिवर्सिटी न्यूयार्क, डॉ. उद्यन आर्य, प्राचार्य, गुरु विरजानंद गुरुकुल संस्कृत कॉलेज करतारपुर एवं डॉ. ब्रह्मवेद शर्मा, अध्यक्ष हिन्दी विभाग, डीएवी कॉलेज मलोट उपस्थित रहे /

.

.

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सर्व गणमान्य अतिथि जनों का हार्दिक अभिनंदन किया एवं वेबिनार समन्वयक डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. मीनू तलवाड़ एवं सह-समन्वयक श्रीमती पवन कुमारी को आयोजन हेतु बधाई दी / प्राचार्या जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि निश्चय ही स्वतन्त्रता संग्राम में आर्य समाज और हिन्दी भाषा का विशेष योगदान रहा है /आर्य समाज ने विश्व को एक जागरूक मंच प्रदान किया है एवं हिन्दी भाषा ने भी अपने साहित्य के माध्यम से समाज को जागृत करने का सफल प्रयास किया है / आशा है कि आज का समाज आर्य समाज की विचारधारा को ग्रहण कर एवं हिन्दी साहित्य के माध्यम से समाज को नव शिखर पर ले जाने में सक्षम हो सकता है /

.

.

विषय विशेषज्ञ डॉ. सुषमा मल्होत्रा, सिटी यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क ने अपने संभाषण में आर्य समाज एवं हिन्दी भाषा के स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान पर विस्तृत चर्चा की / हिन्दी कवियों व लेखकों का हिन्दी साहित्य के प्रति समर्पण पर उन्होंने विशिष्ट चर्चा की / उन्होंने आर्य समाज संस्थापक स्वामी दयानंद जी के कार्यों पर भी विचार प्रस्तुत किए /इसी शृंखला में डॉ. उदयन आर्य जी, संस्कृत कालेज करतारपुर ने विभागों को बधाई दी एवं विषय पर सारगर्मित चर्चा करते हुए कहा कि परिवर्तन सदैव विचारों से ही संभव है / समाज में परिवर्तन लाने के लिए युवा वर्ग को चिन्तन व मनन की ओर अग्रसर होना चाहिए /

.

.

डॉ. ब्रह्मवेद शर्मा, डीएवी कालेज मलोट ने भी अपने वक्तव्य में संस्था से जुडऩे पर गर्व महसूस किया एवं कहा कि इस प्रकार के वेबिनार निश्चय रूप से संस्कृतियों व विचारों का आदान-प्रदान करने में सहायक है /उन्होंने आर्य समाज की ऐतिहासिक चर्चा की एवं हिन्दी भाषा के साहित्य पर भी अमूल्य विचार प्रस्तुत किए / समागम के अन्त में संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर समस्त सुद्धिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया / मंच संचालन डॉ. ज्योति गोगिया, विभागाध्यक्षा हिन्दी विभाग द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया / इस अवसर पर श्रीमती पवन कुमारी, डॉ. दीप्ति धीर भी उपस्थित रहे / समस्त टैक्निकल स्टाफ के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें