PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से बड़ी ख़बर, लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में हुआ जोरदार धमाका, 12 मजदूर झुलसे, एक गंभीर घायल,

explosion in iron melting furnace in mandi gobindgarh of punjab

PTB Big न्यूज़ मंडी गोबिंदगढ़ : पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर खन्ना साइड पंजाब फोर्जिंग एंड एग्रो इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात जोरदार धमाका हो गया / इससे भट्ठी पर काम कर रहे करीब 12 मजदूर बुरी तरह झुलस गए / इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है /

.

.

.

फैक्टरी के मालिक संदीप ने बताया कि हादसा रात उस समय हुआ जब भट्ठी पर मजदूर काम कर रहे थे / इस दौरान अचानक ही भट्ठी में उबाल आ गया और पिघलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा / सूचना मिलने पर तुरंत उन्होंने सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया / वहीं हादसा होने के बाद सारा मलबा भट्ठी से निकल कर बाहर आ गया और क्रेन भी टूट गई /

.

.

घटनास्थल पर पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) जगजीत सिंह जल्ला, मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ प्रेम सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है / फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) जगजीत सिंह जल्ला ने कहा कि कहां लापरवाही हुई है, इसकी जांच की जा रही है / पुलिस के साथ तकनीकी टीम को भी मौके पर भेजा गया है / घायलों के बयान लेने भी एक टीम डीएमसी गई है, जिसका भी कसूर होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें