IVY World School-World Environment Day Corona Warriors Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल , जालंधर में किंडरगार्टन के छात्रों ने विशेष तौर पर ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस मनाया / जिसमें सबसे पहले उन्हें हमारे पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता के बारे में बताया गया और कोरोना महामारी के दौरान हमारे सहायक डॉक्टरों ,स्वव्छता कर्मचारियों तथा चिकित्सक टीम के बलिदानों के बारे में बताया /
. .इस दौरान विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें नन्हें छात्रों ने छोटे- छोटे पौधे लगाए तथा सुंदर् – सुंदर आभार प्रकट करने वाले कोट्स लिखकर अपने आसपास के डॉक्टरों, सफाई कर्मचारियों और चिकित्सक टीम को प्रस्तुत किए /
.नन्हें छात्रों ने पर्यावरण के अनुकूल सुंदर् – सुंदर बैग बनाए और निस्वार्थ भाव से सबकी सेवा करने वाले कर्मचारियों को उपहार दिए / इसके साथ – साथ उन्होंने अपने पर्यावरण को साफ सुथरा तथा सुंदर बनाने के लिए स्लोगन भी लिखे / सभी छात्रों ने बड़े उत्साह पूर्वक इस गतिविधि में हिस्सा लिया /
.
.श्रीमती एस. चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वल्र्ड स्कूल ,जालंधर ने इस दिन को यादगार बनाने में आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों की खूब प्रशंसा की / वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्री आर. के वासल जी, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल जी तथा सी. ई.ओ श्री राघव वासल जी ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना /
.उन्होंने सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ता मानवता की सुरक्षा और कल्याण के लिए अमूल्य है और हमारे लिए आजीवन कृतज्ञता के पात्र हैं / उसके साथ – साथ उन्होंने सभी छात्रों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ तथा सुदंर बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
IVY World School-World Environment Day Corona Warriors Jalandhar































