Jagjit Singh Lucky Vice Chairman Punjab Pardesh Congress Committee Vyapar Cell who is motivating the general public to avoid the Corona epidemic along with politics these days Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आजकल जालंधर ही नहीं पूरे देश में हर कोई यानि जो व्यक्ति राजनीति से जुड़ा हुआ है वह लगातार राजनीति में अपनी पकड़ बनाने के लिए सिर्फ इस समय पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए निर्देशों और उनकी गतिविधियों के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन कुछ ऐसे नेता भी हैं जो पार्टी की गतिविधियों के साथ-साथ समाज सेवा करने में भी लगे हुए हैं / ऐसे ही एक नेता जो कि पंजाब कांग्रेस पार्टी से संबंधित है चर्चा का विषय बने हुए हैं /
.दरअसल हम बात कर रहे हैं जालंधर से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की की, जो आजकल ऐसी ही चर्चाओं का विषय बने हुए हैं, उसका सबसे बड़ा कारण है कोरोना जैसी भयानक महामारी से बचने के लिए लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से प्रेरित करना, इस संबंध में जब PTB News ने उनके द्वारा किए जा रहे इन कार्यों के बारे में जानने की कोशिश की तो,
.जगजीत सिंह लक्की ने बताया की समाज में एक दूसरे से जुड़ने के लिए इंसानियत ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आता है और बाद में उस व्यवहार से मेलजोल बढ़ा सकता है और ऐसे में जब पूरे देश में हर कोई कोरोना महामारी चरम पर है

तो मुझे लगता है कि अगर उसमें कुछ अपना अगर थोड़ा सा भी सेवा भावना का योगदान दे दिया जाये तो Corona Warriors जो पहले ही दिन से अपना कीमती योगदान दे रहे हैं उनका साथ देकर एक मदद की जा सकती है /
..
जगजीत सिंह लक्की ने आगे यह बताया कि ऐसे में Corona महामारी से बचने के लिए लोगों को अगर प्रेरित किया जाए तो इससे अच्छा काम तो हो ही नहीं सकता है, इसीलिए मैं अपनी ओर से अपने इलाके अपने शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए एक छोटा सा प्रयास बीते कुछ समय कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरा यह छोटा सा प्रयास इस भयानक कोरोना महामारी में एक छोटी सी भूमिका निभा सकता है /
. .इस दौरान जब उनसे PTB News की टीम ने पूछा की क्या इससे उनके राजनितिक करियर में कोई असर पड़ा है तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि इंसानियत का फर्ज निभाने के लिए कोई भी राजनतिक दल किसी को मना नहीं करते और राजनीति भी तो लोगों की सेवा भावना के लिए ही की जाती है, जैसे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा लोगों की सेवा करते आ रहे हैं / इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मेरी लोगों से प्रार्थना है कि आप सभी अपना ख्याल रखें, जरूरी काम पढ़ें तो ही घर से बाहर निकलें, आपकी जिंदगी बहुत अनमोल है, हमेशा मास्क पहने और 2 गज की दूरी जरूर बनाए रखें, वैक्सीन जरूर लगाएं, आओ हम सब मिलकर Corona को भगाएं,
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Jagjit Singh Lucky Vice Chairman Punjab Pardesh Congress Committee Vyapar Cell who is motivating the general public to avoid the Corona epidemic along with politics these days Punjab


































