PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के सबसे प्रसिद्ध कार शोरूम में हुई लाखों की लूट, पुलिस जाँच में जुटी,

jalandhar-around-rupees-8-lakh-looted-in-car-showroom-security-guards-thrashed-and-taken-hostage-crime-news-makkar-motors-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मक्कड़ मोटर में आज सुबह के समय पांच से छह लुटेरों ने करीब 8 लाख रूपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान उनके द्वारा पहले सिक्योरिटी गार्ड को मारा पिता भी गया और बाद में उन्हें बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूटेरे पैसों के साथ-साथ, एक लैपटॉप, सीसीटीवी डीवीआर, एक फोन भी अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। इस सनसनी खेज वारदात की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर पहुंच गई। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसीपी हर्ष प्रीत सिंह ने मीडिया के बंधुओं को बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें जानकारी मिली थी की मक्कड़ मोटर नामक शोरूम में लूट हुई है जिसके बाद हम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इस दौरान पीटीबी न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान ACP सेंट्रल हर्ष प्रीत सिंह ने बताया कि स्टॉफ सदस्यों के अनुसार लुटेरों द्वारा सेफ को तोड़ने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन वह लोग नाकाम रहे। उनके द्वारा बाहर पड़े करीब 7 लाख रूपये के करीब की नगदी, एक लैपटॉप और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR अभी लुटेरे अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड अभी घबराए हुए हैं, तो उनके द्वारा अभी सही से जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल हमारी टीम की ओर से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है और जल्दी हम अज्ञात लुटेरों को पकड़ने में कामयाब हो जायेंगे।

Latest News