PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

सरहद पार से भारत आई सीमा हैदर की होने जा रही है बॉलीवुड में एंट्री,

pakistani-girl-seema-haider-got-movie-offer-big-trending-news

PTB Trending News : प्यार के लिए सरहद पार पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हर कोई सीमा हैदर के नाम से वाकिफ है। पाकिस्तान की सीमा और भारत के सचिन की प्रेमकहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कई लोग सीमा को फीमेल तारा सिंह भी कह रहे हैं। वैसे तो हर तरफ सीमा-सचिन के चर्चे हैं लेकिन, इसी वजह से वो घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। इस बीच सीमा को एक बड़ा ऑफर मिला है। इस बीच फिल्मों में काम से राहत मिल सकती है। वहीं, अगर ऐसा हुआ तो बड़ा सवाल ये भी है कि क्या सीमा हैदर को फिल्मों में काम करने की अनुमति मिलेगी? क्योंकि सीमा हैदर पर अवैध रूप से भारत में घुसने के मामले की जांच चल रही है।

इस मामले में सीमा जेल भी होकर आई है। दरअसल, सीमा हैदर को बॉलीवुड में हीरोइन बनने का मौका मिल गया है। सीमा-सचिन की आर्थिक तंगी देखने के बाद बॉलीवुड प्रोड्यूसर अमित जानी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सीमा को बॉलीवुड में एक फिल्म करने का ऑफर दिया है। खुद अमित जानी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि सीमा उनके प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही फिल्मों में काम कर सकती हैं। इसमें काम करने पर उन्हें फीस मिलेगी जिससे वह अपने घर का खर्ता चला सकती हैं और उनकी मदद हो जाएगी।

आपको यह भी बता दें कि, अमित जानी ने हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस खोला है।, जिसका नाम फायर फॉक्स है। इस प्रोडक्शन हाउस के तले वह उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम अ टेलर मर्डर स्टोरी है। इस फिल्म में काम करने के लिए ही अमित ने सीमा को ऑफर दिया है। वहीं, सीमा अभी इस ऑफर को लेकर सोच विचार कर रही हैं। उनकी तरफ से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है।

अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को ऑफर दिया है कि अगर वे चाहे, तो उनके प्रोडक्शन हाउस में काम कर सकते हैं. काम के एवज में वह कपल को पैसे भी देंगे। इससे उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। अमित जानी ने यह ऑफर एक वीडियो को जारी कर दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अमित जानी का कहना है कि उन्होंने अपने एक सहयोगी के माध्यम से सीमा के घर फिल्म में काम करने का ऑफर भिजवा चुके हैं। इस पर सीमा ने जवाब दिया है कि वह अभी सोच विचार कर बताएगी। मगर अभी तक सीमा का कोई भी जवाब अमित जानी के पास नहीं पहुंचा है।

Latest News

Latest News