.
jalandhar city bharat bandh many services effected due to all india strike punjab india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : अगर आपको कोई जरूरी काम है और शहर से बाहर जाना है तो सोच समझ कर ही निकलें / बुधवार को ट्रेड यूनियनों, मजदूरों, किसानों एवं मुलाजिमों की संयुक्त देशव्यापी हड़ताल के कारण आपको जाम में फंसना पड़ सकता है / विभिन्न संगठनों ने हाईवे और रेल रोकने की घोषणा कर रखी है /
..
इसी बीच पनबस के मुलाजिमों ने भी हड़ताल को समर्थन देते हुए बसें नहीं चलाने की घोषणा कर दी है / इसके लिए मुलाजिमों ने बाकायदा रोडवेज के जीएम को लिखित में जानकारी दे दी है / मुलाजिमों ने चेतावनी भी दी है कि अगर रोडवेज ने बसों का संचालन किया तो इसके कारण होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी भी विभाग की होगी /
.इसकी पुष्टि यूनियन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, महासचिव चानन सिंह एवं चेयरमैन विक्रमजीत सिंह ने की है / हड़ताल का समर्थन करते हुए भगत सिंह ऑटो यूनियन ने भी हड़ताल पर रहने की घोषणा की है /

खास यह है कि बुधवार को हड़ताल पर रहने वाले मुलाजिम एक दिन के वेतन से वंचित हो सकते हैं / पंजाब सरकार की तरफ से ऐसे दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि हड़ताल करने वाले मुलाजिम को हड़ताली समय का वेतन नहीं दिया जाएगा /
.किसान मजदूर संघर्ष कमेटी प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू का कहना है कि सड़क व रेल यातायात को बाधित कर केन्द्र तक मांगों की आवाज पहुंचाई जाएगी / इसके अलावा किसान सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन करेंगे / किसानों को पहले ही दूध, सब्जियों व अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई को रोकने के बारे में बताया जा चुका है /
.जालंधर में इस बंद का कुछ मिला जुला असर देखने को मिला बसों के पहिये जहां थमे हुए हैं वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम ही देखने को मिली / वहीं इस दौरान जालंधर के फोकल पॉइंट से यह ख़बर आई की वहां कुछ मजदुर संगठों ने रास्ते को बंद कर दिया है व टायरों को आग जला कर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar city bharat bandh many services effected due to all india strike punjab india

































