.
delhi Nirbhaya Gang Rape case a delhi court issues death warrant against all 4 convicts
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : निर्भया के दोषियों की डेथ वारंट पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई / सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों का आज डेथ वारंट जारी कर दिया / इन चारों मुकेश, विनय, अक्षय और पवन को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी /
..
इस फैसले से पहले दोषी अक्षय ने जज से बात करने की इजाज़त मांगी / इसके बाद जज ने मीडिया को कमरे से बाहर जाने को कहा / दोषी ने मांग की थी कि वह अकेले में जज से कुछ कहना चाहता है / अक्षय ने जज के सामने अपनी बात रखी और कहा कि उसने कभी कानूनी प्रक्रिया में देर करने की कोशिश नहीं की और केवल कानूनी तरीके से अपना बचाव किया /
.3:30 बजे के आसपास जज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में पहुंचे / इसके बाद वकील भी कमरे में पहुंचे / इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत की वजह से सुनवाई में थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन थोड़ी देर बाद सुनवाई शुरू हो गई / निर्भया और मुकेश की मां रो पड़ीं / दोषी मुकेश की मां ने कहा कि वह भी एक मां हैं, मेरी चिंताओं का भी ध्यान रखना चाहिए और जज ने दोनों से चुप रहने की अपील की /
.सुनवाई के दौरान वकीलों में तीखी बहस हो गई / वकील एक-दूसरे पर मामले को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं / इस दौरान जज को बचाव करना पड़ा / जज ने कहा कि कोर्ट की व्यवस्था का ख्याल रखें, इस तरह माहौल ना बिगाड़ें / उल्लेखनीय है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया की मां की याचिका दायर करके कहा था कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए /
.इससे पहले पटियाला कोर्ट ने दोषियों को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 7 जनवरी तक का समय दिया था साथ ही तिहाड़ जेल ने चारों दोषियों को नोटिस जारी कर पूछा था कि वह दया याचिका दाखिल करेंगे या नहीं / इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी अक्षय कुमार सिंह की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi Nirbhaya Gang Rape case a delhi court issues death warrant against all 4 convicts

































