PTB City न्यूज़ जालंधर : देर रात से लेकर सुबह तक जालंधर शहर में रिमशिम बारिश होती रही, जिसके बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई / भारी बारिश की वजह से चंदन नगर अंडरब्रिज में जलभराव हो गया / वहीं इस जलभराव में एक फार्च्यूनर गाड़ी फंस गई / अंडरब्रिज में करीब 6 फुट तक पानी भर गया और फार्च्यूनर बीच में जाकर बंद हो गई / आपको यह भी बता दें कि, गाड़ी में एक व्यक्ति उसके परिवार की महिला सदस्य और डाग मौजूद था /
गाड़ी में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया / इसके लिए ट्रैक्टर ट्राली इस्तेमाल की गई / अंडर-20 के किनारे भी कई जगह से डैमेज हो गए हैं / आसपास के इलाकों का पानी भी अंडरब्रिज में जा रहा है / अंडर ब्रिज में अंडरग्राउंड वाटर टैंक भी बनाया गया है और पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट भी है, लेकिन दोनों ही काम नहीं कर रहे /
देर रात से हो रही भारी बारिश की वजह से पुरे शहर की सड़कों में पानी भर चुका है / दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है / उसका सबसे बड़ा कारण यह है की जगह-जगह सड़कों में बने गढ्ढे जो आज भी बरसात में लोगों के लिए जहां गर्मी से राहत तो कईयों के लिए मुसीबत बने हुए हैं, लेकिन नगर निगम के व अभी तक पूर्व विधायकों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया / अब देखना यह होगा की मौजूदा विधायकों अपने कार्यकाल की पहली बरसात से क्या सबक लेते हैं /








































