Jalandhar Commissionerate Police Busts Interstate Gang Involved in Smuggling of Drugs two arrested with four kg opium and 50kg poppy husk
चार किलो अफ़ीम और 50 किलो भुक्की सहित दो गिरफ्तार
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशों के कारोबार में शामिल अंतराज्यी गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफ़तला हासिल करते हुए चार किलो अफ़ीम और 50 किलो भुक्की सहित दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है /
. .इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक अंतराज्यी गिरोह इलाके में अफ़ीम और भुक्की की स्पलाई करने का काम चला रहा है / उन्होंने बताया कि सी.आई.ए.स्टाफ़ -1 की तरफ से परागपुर पुलिस नाके नज़दीक जांच की जा रही थी, जिस दौरान ट्रक नंबर एच.आर. 68 ए 5148 फगवाड़ा की तरफ़ से आ रहा था, जिसको पुलिस ने रोका /
.भुल्लर ने बताया कि ट्रक चालक, जिस की पहचान मल्कीयत ख़ान और उसके साथी रणजीत सिंह उर्फ जीती के तौर पर हुई, ने बताया कि ट्रक में प्लास्टिक का चूरा (दाने) है, जो बद्दी और पटियाला में स्पलाई किया जाना है / पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सहायक कमिश्नर पुलिस मेजर सिंह की देख -रेख में ट्रक की बारीकी के साथ जांच की गई, जिस दौरान प्लास्टिक के बोरों नीचे छिपाई गई 50 किलो भुक्की और ट्रक केबिन में रखी गई चार किलो अफ़ीम बरामद की गई /
.
.उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस की तरफ से गिरफ़्तार करके जालंधर कैंट पुलिस थाने में धारा 15, 18 /61 /85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत एफ.आई.आर.दर्ज कर ली गई है / भुल्लर ने बताया कि पूछताछ दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया है, कि वह राज्य में नशों की तस्करी करने वाले अंतराज्यी गिरोह के साथ मिले हुए हैं /
.पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों की तरफ से खुलासा किया गया है कि वह नशे के कारोबार से पिछले तीन सालों से जुड़े हुए हैं और नशे की यह खेप राष्ट्रीय हाईवे पर तय की गई जगह पर कुछ व्यक्तियों को सौंपी जानी थी / उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर नशों की खेप को चितौड़गढ़ (राजस्थान) से ला कर राज्य में स्पलाई करते थे / पुलिस की तरफ से केस की अगली जांच-पड़ताल की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Jalandhar Commissionerate Police Busts Interstate Gang Involved in Smuggling of Drugs two arrested with four kg opium and 50kg poppy husk




































