PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

जालंधर पुलिस ने अपने ASI सहित 4 अन्य आरोपियों को ‘हनीट्रैप गैंग’ चलाने के मामले में किया गिरफ्तार, पुलिस विभाग में चर्चों का बाजार हुआ गर्म,

Jalandhar police arrested 4 other accused including their ASI in connection with running Honeytrap gang Jandiala Punjab

Jalandhar police arrested 4 other accused including their ASI in connection with running Honeytrap gang Jandiala Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब पुलिस के कारनामें किसी से छुपे नहीं है ऐसे में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात एक ASI व एक कांस्टेबल मिलकर हनीट्रैप गैंग अपने अन्य साथियों के साथ मिलाकर चला रहे थे का बड़ा खुलासा होने से पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है / मिली जानकारी के अनुसार यह गैंग लड़की को मदद के बहाने एक व्यक्ति के पास भेजाता था और फिर फर्जी रेड कर उक्त व्यक्ति को छेड़छाड़ के केस में फंसाने की बात कहकर मांगते थे लाखों की फिरौती,

.

इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में उक्त पीड़ित हरजिंदर सिंह जोकि खेतीबाड़ी करता है और नकोदर का रहने वाला है ने बताया कि 3 मई को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई तो इस दौरान कॉल करने वाले ने कहा कि उसे उनके जानकर ने नम्बर दिया है / इस दौरान उक्त व्यक्ति ने कई बार नंबर पर कॉल कि लेकिन लेकिन हरजिंदर उसे शाम तक टालता रहा / इस दौरान बीती 9 मई को जब वह जालंधर के बस स्टैंड से नकोदर जा रहा था तो उसे एक लड़की की कॉल की उसकी मां बहुत बीमार है और उन्हें दवाई के लिए कुछ पैसे उधार चाहिए /

.

काफी कहने के बाद वह लड़की की मदद करने के लिए तैयार हो गए / इस दौरान हरजिंदर ने कहा कि वह जालंधर बस स्टैंड से नकोदर आ रहा है तो रास्ते में पड़ते लांबड़ा बस स्टैंड पर वह उसकी मदद कर देगा, लेकिन जब वह बस स्टैंड लांबड़ा पहुंचा तो लड़की की कॉल आने पर उसने वहीं अपनी कार रोक ली, लड़की उसकी कार की अगली सीट पर बैठ गई / उसने लड़की को 2 हजार रुपए दे दिए / जैसे ही लड़की नीचे उतरने लगी तो अचानक उनके पीछे से आई एक अन्य कार उनकी कार के आगे आकर रुकी जिसमें दो पुलिस वाले वर्दी में और एक सादे कपड़ों में बाहर निकले, इतनी देर में एक काले रंग की एक्टिवा पर करीब 28 साल की औरत भी वहां आ गई /

.

इन सबने उसकी कार को घेर लिया, फिर उसे ड्राइवर वाली सीट से जबरन उतारकर अपनी कार में बिठा लिया / उससे कार की चाबी भी छीन ली / उससे 2 हजार रुपए लेने वाली लड़की, एक्टिवा पर आई औरत व सादे कपड़े वाला आदमी भी उसी कार में बैठ गए / सोची-समझी साजिश के तहत वो दोनों कारों को एक किलोमीटर दूर लुहारा गेट तक ले गए और वहां कारें रोक उसका पर्स व मोबाइल ले लिया / इस दौरान उनके पर्स में करीब 10 हजार रुपए थे /

.

इसके बाद उसे पुलिस वर्दी वाले व्यक्तियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर उन्हें 10 लाख रुपए न दिए तो उस पर लड़की से छेड़छाड़ का केस दर्ज कर देंगे / इससे वह बुरी तरह से डर गया / हरजिंदर ने मिन्नतें की कि उसके पास 10 लाख रुपए नहीं हैं / किसी तरह सौदा 2.50 लाख में तय हो गया / रुपए के बदले उन्होंने 1 लाख व डेढ़ लाख के दो चैक ले लिए, इसके बाद उसे कार की चाबी व मोबाइल लौटा दिया / फिर उसे धमकाया कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर देंगे / इसके कुछ समय बाद पुलिस वाले फोन करने लगे कि उन्हें चैक नहीं बल्कि ढ़ाई लाख रुपए कैश चाहिए /

.

जब उक्त पीड़ित व्यक्ति को इस बात का शक हुआ तो उसे अपने जानकारों की मदद से पुलिस के सीनियर अधिकारीयों को इस बात की सुचना दी और जांच में यह बाद सामने आ गई कि इस हनीट्रैप गैंग में जंडियाला पुलिस चौकी का ASI कश्मीरी लाल व हवलदार परमजीत सिंह शामिल हैं / सादे कपड़े में आया आरोपी जंडियाला में मोटर मैकेनिक का काम करने वाला रवि नाहर है / कार में बैठने वाली लड़की प्रभजोत कौर है जबकि एक्टिवा पर आई महिला गुरविंदर कौर है /

.

जिसके बाद पुलिस ने जंडियाला पुलिस चौकी के ASI कश्मीर लाल, कांस्टेबल परमजीत व उसके अन्य कुछ साथी यह गेंग मिलकर चला रहे हैं और फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी देकर लाखों की फिरौती मांगते हैं, जिसके बाद पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है / इस दौरान गेंग में ASI का साथ देने वाले कांस्टेबल परमजीत सिंह को जाँच के बाद छोड़ दिया गए और बाकि के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Jalandhar police arrested 4 other accused including their ASI in connection with running Honeytrap gang Jandiala Punjab

Latest News