jammu pakistan sent drone to rathua village of hiranagar sector to reiki indian
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू – कश्मीर : पाकिस्तान अपनी घिनौनी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है / भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजे गए पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया है /
..
हीरानगर सेक्टर के रठुआ गांव में सुबह पांच बजे के करीब इसे जवानों के द्वारा देखा गया / इसके बाद मुस्तैद जवानों ने इसे मार गिराया / आतंकियों को घुसपैठ करवाने से लेकर बीएसएफ की तैनाती पर नजर रखने के लिए इसके इस्तेमाल की आशंका है / इस ड्रोन से एक राइफल, दो मैगजीन, साठ कारतूस, सात ग्रेनेड और चीन निर्मित चार बैट्री बरामद हुई हैं /
आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिशें रच रहा है / इसी क्रम में वह आए दिन संघर्षविराम करता है / शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने करीब तीन बजे संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए चक सम्मन से गुरनाम पोस्ट को निशाना बनाया था / सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jammu pakistan sent drone to rathua village of hiranagar sector to reiki indian




































