PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

फिर हुआ बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, सात लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

jeep-fell-into-the-ditch-seven-people-dead-accident-big-breaking-news

PTB Accident न्यूज़ नैनीताल : नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी है। मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अमला पहुंच रहा है।

.

.

दरअसल, आज सुबह ये जीप सवारियों को लेकर जा रही थी। छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद आनन-फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

.

.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि जीप के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो सकती है।

.

.

.

Latest News