PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान गुरदासपुर की तहसील डेरा बाबा नानक के माल हलका पुराना वाहला में तैनात माल पटवारी सतिंदरपाल सिंह को 91 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गांव धारोवाली निवासी माल पटवारी को इकबाल सिंह निवासी गांव पनवां झंगी जिला गुरदासपुर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
. .
.
.इकबाल सिंह ने CM एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि पटवारी ने उसकी और उसके बेटे की जमीन का नामांतरण करने के बदले में उससे 3 किस्तों में 61 हजार, 20 हजार और 10 हजार लिए थे। उसने पटवारी से हुई पूरी बातचीत रिकॉर्ड की हुई है। शिकायत की जांच के बाद पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
. . .


































