PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,

आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिए गए / यहां के गर्भ गृह के कपाट को सुबह सवा छह बजे खोला गया / पहले गर्भ गृह की सफ़ाई की गई उसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया / तड़के 4 बजे से ही यहां पूजन शुरू हो गया था / इस मौक़े पर उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल भी मौजूद थे / इन्होंने सबसे पहले दर्शन किए / पहले दिन हज़ारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं / इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए रहने से लेकर खाने-पीने का उचित प्रबंध उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी किस्म की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े /

Kedarnath Dham Kapat Open

इससे पहले, फूलों से सजी पालकी में बाबा केदार की प्रतिमा उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ के ओंकारेश्रर मंदिर से केदारनाथ लाई गई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई /

केदारनाथ मंदिर के खुलने के मौके पर पिछले साल की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना व्यक्त की जा रही थी / हालांकि, माना जा रहा है कि केदारनाथ पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का लगातार जायजा ले रहे प्रधानमंत्री मोदी आने वाले दिनों में केदारनाथ आ सकते हैं /

सोमवार को बदरीनाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे / वहीं, गढ़वाल हिमालय के चारधामों के रूप में मशहूर अन्य दो धामों गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही खुल चुके हैं / चारों धामों के कपाट खुल जाने के बाद चारधाम यात्रा की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है / उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित चारों धामों के सर्दियों में भारी ठंड और बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण उन्हें श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है तथा अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा खोल दिया जाता है /