PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

फगवाड़ा में स्थित गोल चौक का नाम बदलने को लेकर बिगड़ा माहौल,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ फगवाड़ा : पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा फगवाड़ा के गोल चौक का नाम संविधान चौक रखने को सैद्धांतिक सहमति देने के बाद से शहर का माहौल और तनावपूर्ण होता जा रहा है, जिसे लेकर जनरल वर्ग के लोग गत रात्रि से बंगा रोड पर डटे हुए हैं / पूरा फगवाड़ा बंद पड़ा है अौर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है /

जनरल समाज की मांग है कि नेता जरनैल नंगल और हरभजन सुमन को गिरफ्तार किया जाए / उनका आरोप है कि नंगल और सुमन ने ही चौक में बोर्ड लगाकर शहर का माहौल खराब किया है / फिलहाल पुलिस उन्हें मनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनरल समाज के लोग मानने को तैयार नहीं है /

बता दें कि पिछले दिनों जब भारत बंद हुआ था तो बांसा वाला बाजार में एक किताबों की दुकान देरी से बंद हुई थी / तब दलित समाज के लोगों के साथ जनरल समाज के दुकानदार की कहासुनी हो गई थी / दलित समाज के एक व्यक्ति ने उक्त दुकानदार पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दे दी थी / तब से वह दुकान बंद थी / कल दुकानदारों ने साथ देकर दुकान खुलवा दी, लेकिन कुछ लोग दुकान बंद करवाने आ गए / इससे गुस्साए दुकानदारों ने पूरा बाजार बंद करवा दिया और उसके बाद पूरा फगवाड़ा बंद हो गया /