PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी.द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार,

kmv-celebrates-lohri-festival-with-lots-of-fervour-and-enthusiasm

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया. इस त्यौहार के दौरान विद्यालय की सेंट्रल ग्राउंड में समूह के.एम.वी. फैकल्टी द्वारा मिलकर लोहड़ी जलाकर सभ के भले की कामना की गई.

.

.

इस अवसर पर संबोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा दिवेदी ने सबको लोहड़ी के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही अकादमिक तथा कोकरिकुलर गतिविधियों के क्षेत्र में विद्यालय की गौरवमई प्राप्तिओं से सभी को अवगत करवाया.

.

.

इसके अलावा के.एम.वी. में ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत सफलतापूर्वक लागू किए गए विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं परीक्षाओं से संबंधित सुधारों, नई कोर्सों, सिलेबस में ज़रूरी बदलाव, 21वीं सदी की ज़रूरतों के अनुसार छात्राओं के हुनर का विकास कर उनको आत्मनिर्भर एवं वैश्विक नागरिक बनाने के लिए किए जाते प्रयासों के लिए हो रही कड़ी मेहनत की भी उन्होंने सराहना की.

.

.

इसके साथ ही विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के द्वारा के.एम.वी. के सफल मॉडल को आदर्श माने जाने को भी उन्होंने एक विशेष सफलता माना. इसके अलावा इस अवसर पर जहां सभी ने नाच गाकर अपनी खुशी को सांझा किया वहीं विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ म्यूज़िक के द्वारा लोहड़ी के त्यौहार के साथ संबंधित गाए गए गीतों ने भी खूब समय बांधा. मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल के द्वारा प्रयत्नों की सराहना की.

.

.