PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

SHO ने युवक से कहा सिद्धू मूसेवाला को बोल आतंकी, वीडियो हुआ वायरल,फैंस भड़के,

punjab-amritsar-sidhu-moosewala-terrorist-viral-video-jharkhand-police-sho-bhushan-kumar-apologize-jamshedpur

PTB Big न्यूज़ झारखंड : झारखंड के जमशेदपुर में एक पुलिस अधिकारी ने सिद्धू मूसेवाला को आतंकवादी कह दिया। झारखंड में सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद फैंस भड़क पड़े और अब पुलिस अधिकारी ने इस गलती के लिए माफी मांग ली है। उनका कहना है कि यह सब अनजाने में उनसे हो गया। मामला कुछ दिन पहले का है। झारखंड के जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना के SHO भूषण कुमार ने इलाके में नाका लगा रखा था। तभी एक व्यक्ति बुलेट पर पहुंचा, उसके पीछे स्कूल से लौटी बेटी बैठी थी।

SHO ने बिना हेलमेट के होने के कारण बुलेट को रोक लिया। बुलेट पर व्यक्ति ने सिद्धू मूसेवाला का स्टिकर लगा रखा था। दरअसल हुआ यह की SHO भूषण कुमार युवकों से कहा कि जिसे तुम आइडियल मान रहे हो, सिद्धू मूसेवाला को… जो एक आतंकी है। दूसरा तुमने हेलमेट नहीं पहन रखा है। विभिन्न माध्यमों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने झारखंड पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। बढ़ता विरोध देख झारखंड पुलिस के SHO भूषण कुमार ने इस गलती के लिए माफी मांगी।

punjab-amritsar-sidhu-moosewala-terrorist-viral-video-jharkhand-police-sho-bhushan-kumar-apologize-jamshedpur

SHO भूषण कुमार ने अनजाने में हुई इस गलती के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। भूषण कुमार का कहना है कि उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ मुहीम चला रखी है। इसी बीच स्पेशल नाके पर एक व्यक्ति को बिना हेलमेट आते देखा। बुलेट पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी थी। उन्हें सिद्धू मूसेवाला के बारे में अधिक पता नहीं था। जब वीडियो वायरल हुई तो उनके बारे में जानकारी हासिल की।

भूषण कुमार का कहना है कि यह एक बड़ी गलती उनसे हो गई। अनजाने में, इसे ह्यूमन एरर कह सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने जानकारी हासिल करनी शुरू की। पता चला कि वह देश के कई युवाओं के आइडियल हैं। पिछले साल उनका कत्ल कर दिया गया और परिवार इंसाफ के लिए लड़ रहा है। जिसके बाद उन्होंने इस गलती के लिए सिद्धू मूसेवाला के परिवार व फैंस से माफी मांगी है।

Latest News