KMV Organises a Webinar to Celebrate World Youth Skills Day Gets Major Appreciation for its Contribution to the Skill Development
हुनर के विकास के लिए डाले गए योगदान के कारण भरपूर प्रशंसा मिली,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्थान कन्या महाविद्यालय, ऑटोनोमस कॉलेज, जालंधर को मानव संस्थान विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रापत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत वर्ल्ड यूथ स्किल्स दिवस के संबंध में वेबिनार का आयोजन किया गया /
.नौजवानों के अंदर हुनर को विकसित कर उनको सफल उद्यमी बनाने के मिशन को लेकर चल रही संस्था केएमवी द्वारा आयोजित हुए इस वेबिनार के आगाज में गायत्री मंत्र के उपरांत विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि मौजूदा समय हुनर और ज्ञान के ऊपर आधारित है और समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हर विद्यार्थी को अपने हुनर का विकास करना चाहिए ता कि वह इस मुकाबले के समय में सफलता हासिल कर सके /
.उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा प्राप्त स्किल डीवेलपमेंट सेंटर के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं अलग-अलग बी.वॉक और एम.वॉक प्रोग्रामों के तहत किए जाने वाले कार्यों के दौरान विद्यार्थियों के हुनर के विकास को सदा केंद्र में रखा जाता है /
इस वेबिनार के दौरान श्री मोहित सोनी, सीईओ, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल, मैडम नीका गुप्ता, उप प्रधान, ऑपरेशन हेड, रास्की, श्री रजत भटनागर, स्टेट इंगेजमेंट अफसर एनएसडीसी (पंजाब और हरियाणा) और डॉ रूपक वशिष्ठ, अपैरल्स एंड होम फर्निशिंग सेक्टर स्किल काउंसिल ने मुख्य रुप से शिरकत की /
.मौजूदा समय में स्किल्स डेव्लपमेंट की जरूरत और महत्व के संबंध बात करते हुए सभी मेहमानों ने इस क्षेत्र में केएमवी द्वारा पूर्ण गंभीरता के साथ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की / इसके साथ ही इस वेबीनार के दौरान कौशल केंद्र के साथ परिचय करवाती वीडियो के साथ साथ केएमबी द्वारा आयोजित हो चुके फैशन शो और विद्यालय की भूतपुरब छात्राओं के संदेशो वाली वीडियो भी साझा की गई /
.मैडम प्रिंसिपल ने इस मौके पर सभी मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के कौशल केंद्र द्वारा इस वेबिनार के सफल आयोजन और अन्य प्रशंसनिए कार्यों के लिए डॉ गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र और उनकी टीम को मुबारकबाद दी और उम्मीद की कि यह आयोजन नौजवान पीढ़ी के लिए जरूर फायदेमंद साबित होगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
KMV Organises a Webinar to Celebrate World Youth Skills Day Gets Major Appreciation for its Contribution to the Skill Development




































