PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. द्वारा ऑनलाइन ई-कॉमर्स में रुझान तथा 5 एसेंशियल थीमस टू सकसीड इन ए.आई. इंडस्ट्री विषय पर इनवाइटेड टॉक आयोजित,

KMV organises an invited talk on Trends in online E-Commerce and 5 Essential Themes to Succeed in Artificial Intelligence

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय जालंधर हमेशा ही अपनी अध्यापन नीतियों के साथ इनोवेटिव हुनर को शामिल करने में अग्रणी रहा है. समाज एक स्वचालित दृश्य बनने की ओर तेज़ी से उभर रहा है. इस को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस के द्वारा ऑनलाइन ई-कॉमर्स में रुझान विषय पर एक इनवाइट स्टॉक आयोजन करवाया गया 

इस प्रोग्राम में सोच वक्ता के रूप में श्री गोविंद सिंह, एक अनुभवी आई.टी. प्रोफेशनल ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की. कंप्यूटर साइंस विभाग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस कि 250 से भी अधिक छात्राओं ने इस में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. छात्राओं को ई-कॉमर्स के रुझानों के बारे में समझाते हुए शोध वक्ता ने वर्चुअल रियलिटी के बारे में भी बताया .

छात्राओं ने विभिन्न ई-कॉमर्स भूमिकाओं जिम्मेदारियों को तथा तथा वेतन के बारे में भी जानकारी हासिल की इसके साथ ही विभाग के द्वारा ए.आई. उद्योग में सफलता के लिए पांच ज़रूरी थीम विषय पर टॉक आयोजित की गई. स्रोत वक्ता के रूप में श्री सचिन शर्मा, लंदन में टॉप रणनीतिक एवं सलाहकार फर्म के सीनियर मैनेजर शामिल हुए. कंप्यूटर साइंस विभाग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस की छात्राओं को संबोधित होते हुए उन्होंने साइंटिस्ट एवं डाटा विश्लेषण की विभिन्न भूमिकाओं के बारे में समझाया.

स्रोत वक्ताओं ने इस उद्योग में सफल होने के लिए जरूरी संचार कौशल तथा तकनीकी कौशल के बारे में भी जरूरी जानकारी साझा की. विद्यालय प्रिंसिपल अतिमा शर्मा द्विवेदी ने स्रोत वक्ताओं की प्रति आभार व्यक्त करते हुए कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से किए गए इस प्रयत्न की भी भरपूर सराहना की.

Latest News