PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

केएमवी में रिसर्च पोजेक्ट फॉर्मुलेशन पर फैकल्टी डैवेलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया,

kmv-organizes-a-faculty-development-program-on-research-project-formulation

.

PTB News “शिक्षा” : कन्या महा विद्यालय (ऑटोनोमस्) हमेशा अध्यापकों और छात्राओं दोनों के गुणवत्ता अनुसंधान के माध्यम से बौद्धिक आधार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस संदर्भ में, रिसर्च डैवेलपमेंट सेंटर ने आईक्यूएसी के सहयोग से “रिसर्च पोजेक्ट फॉर्मुलेशन” पर फैकल्टी डैवेलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया। डॉ. सुधीर कुमार, डीन, स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली रिसोर्स पर्सन थे।

.

.

डॉ. सुधीर ने अपने संबोधन के दौरान प्रभावी परियोजना निर्माण में शामिल चरणों की एक श्रृंखला पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यवस्थित योजना और शोध के विषय के सावधानीपूर्वक चयन पर जोर दिया।इस आशय से, उन्होंने परियोजना निर्माण में ज्ञान, कौशल, उपकरण और तकनीकों के अनुप्रयोग के बारे में बात की। उन्होंने इसके निर्माण, संकल्पना, योजना और निष्पादन चरण सहित महत्वपूर्ण परियोजना विशेषताओं पर भी चर्चा की।

.

.

डॉ. सुधीर ने नए युग के नवोन्मेषी, मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम और कार्यक्रम विकसित करके उत्कृष्टता की दिशा में शैक्षणिक मानकों को ऊपर उठाने के लिए केएमवी की पहल की भी सराहना की। प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अध्यापकों को विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया।

.

.

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अध्यापकों को शोध के बारे में अपनी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी और उन्हें अपने विषयों में शोध करने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। मैडम प्रिंसिपल ने संस्थान में चल रहे अनुसंधान को सुविधाजनक बनाने के लिए फैकल्टी डैवेलपमेंट प्रोग्राम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए रिसर्च डैवेलपमेंट सेंटर और आईक्यूएसी के प्रयासों की सराहना की।

.

.

Latest News