.
KMV Organizes a Two Day Workshop by Famous Psychologist Dr Dwarka Pershad on Intelligence Assessment Techniques
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ साइकालोजी द्वारा इनटैलीजैंस असैस्मैंट टैक्नीकस विषय पर दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन करवाया गया / डॉ. द्वारका प्रसाद, रिटायर्ड, पी.जी.आई., चंडीगढ़ ने स्रोत वक्ता इस वर्कशाप में अपनी प्रस्तुत की /
..
इस दो दिवसीय वर्कशाप द्वारा छात्राओं को सम्बोधित होते हुए डॉ. द्वारका प्रसाद ने जहां इनटैलीजैंस की धारना को विस्तार सहित सपष्ट किया वहीं साथ ही उन्होंने इसके मूल्यांकन की विभिन्न तकनीकों पर भी चर्चा की / छात्राओं को विषय से सम्बन्धित गम्भीर एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के मकसद के साथ उन्हें डिमोनसट्रेशनस भी दिखाई गई / पोस्ट ग्रैजुएट व अंडर ग्रैजुएट स्तर की छात्राओं ने इस वर्कशाप में पूर्ण उत्साह से भाग लेते हुए अपने विभिन्न सवालों के जवाब भी मुख्य वक्ता से हासिल किया /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डा. द्वारका प्रसाद द्वारा छात्राओं को जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और साथ ही साइकालोजी विभाग के इस प्रयत्न की सराहना करते हुए बताया कि उचित पलेसमैंट रिकार्ड वाले इस विभाग के लिए के.एम.वी. द्वारा हंगरी की इयोवोस यूनिवर्सिटी के साथ एम.ओ.यू. भी साइन किया गया है / जिसके अन्तर्गत विभिन्न फैकलटी इक्सचेंज प्रोग्रामों के दौरान दोनों कैम्पस की गतिविधियों को समझने और भविष्य में नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर रहेंगे /
.उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में इसी यूनिवर्सिटी से प्रो. रोबर्ट अबर्न ने गैस्ट फैकलटी के रूप में के.एम.वी. छात्राओं को मोटीवेशनल इन्टरवियूईंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि कैसे इस तकनीक से साथ लोगों को बुरी आदतों से निजात दिलावाई जा सकती है / इसके साथ-साथ डॉ. राबर्ट ने छात्राओं को काउंसलिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a Two Day Workshop by Famous Psychologist Dr Dwarka Pershad on Intelligence Assessment Techniques


































