PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. द्वारा कौशल विकसित करते नि:शुल्क समर कैंप के दौरान सिखाए जा रहे हैं स्पोकन इंग्लिश के गुर,

KMV successfully organises free of cost skill enhancement summer camp on Spoken English

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा आयोजित कौशल विकसित करते नि:शुल्क समर कैंप के दौरान छात्राओं को स्पोकन इंग्लिश के गुर पूरी गंभीरता के साथ दिखाए जा रहे हैं। विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा आयोजित इन कक्षाओं में विभिन्न विभागों और कॉलेज के बाहर की छात्रएं पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।

इस कोर्स के तहत छात्राओं को अंग्रेज़ी भाषा में संचार को और अधिक कुशल बनाने के लिए विभिन्न मॉड्यूल में पढ़ाया जा रहा है। मॉड्यूल बुनियादी व्याकरण अवधारणाओं, वाक्य निर्माण, वार्तालाप कौशल, शब्दावली निर्माण, इंटरव्यू स्किल्स और पब्लिक स्पीकिंग पर केंद्रित हैं।

इन कक्षाओं के दौरान प्रतिभागियों को बुनियादी अंग्रेज़ी वाक्य रचना सिखाई जा रही है और साथ ही उनकी शब्दावली में सुधार करने के लिए टिप्स भी दिए जा रहे हैं। छात्राएं इस अनुकरणीय पाठ्यक्रम की अत्यधिक सराहना कर रही हैं जिसने उन्हें अपने संचार कौशल में सुधार करने के लिए एक उत्तम मंच प्रदान किया है तथा जिसकी आज के युग में बहुत ज़रूरत है।

विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्राओं के लिए यह एक बहुत ही ताज़गी से भरा प्रोग्राम है जिसके माध्यम से वह अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग कर सकती हैं और इस तरह के पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वपक्षीय विकास में सहायक होते हैं।

उन्होंने इस तथ्य पर भी ज़ोर दिया कि किसी के जीवन में सफलता संचार कौशल पर निर्भर करती है ताकि व्यक्ति अपने आप को अच्छे तरीके से अभिव्यक्त कर सके। साथ ही इस सफल आयोजन पर मैडम प्रिंसिपल ने डा. मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग और सभी स्रोत वक्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

Latest News