PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

वृक्ष हमारे जीवन का आधार है : डीएफओ सतिंदर सिंह सेंट सोल्जर स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया,

Plantation Drive by St Soldier

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में पर्यावरण दिवस को समर्पित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण शुद्धता ओर जीवन में पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस संबंध आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वन्य विभाग की ओर डीएफओ से सतिंदर सिंह उपस्थित हुए,

जिनका स्वागत स्कूल डायरेक्टर सरदार सुखदेव सिंह तथा प्रिंसिपल शैली ओर एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया। इस अफसर पर डीएफओ सतिंदर सिंह ने छात्रों को संबोधन करते कहा कि हमारे सौर मंडल में धरती ही एक ऐसा ग्रह है यहां जीवन संभव है। पर्यावरण और पेड़-पौधे ही मनुष्य जीवन का आधार हैं। यह मनुष्य की हज़ारों ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

पेड़ ना हो तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है। पर अफसोस की बात है कि आज हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है। इसका मुख्य कारण पेड़ों की कटाई ओर प्लास्टिक का प्रयोग शामिल है। इस लिए पर्यावरण शुद्धता तथा ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ओर प्लास्टिक को ना कहने की आदत डालनी होगी।

इस दौरान डायरेक्टर सुखदेव सिंह, प्रिंसिपल शैली भल्ला ने डीएफओ के साथ स्कूल कैंपस में वृक्षारोपण के साथ समूह छात्रों को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

Latest News