PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

के.एम.वी. की छात्राओं ने टी.वी. प्रोग्राम की शूटिंग के दौरान दिखाई अपनी बेमिसाल प्रतिभा,

KMVites showcase brilliant talent during the shooting of TV program in the college campus

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस जालंधर के द्वारा अपनी छात्राओं को सदा ऐसे अवसर प्रदान किए जाते रहते है जिनके द्वारा वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। इसके ही अंतर्गत विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर एवं डिपार्टमेंट ऑफ ई.सी.ए. द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय कैंपस में टी.वी. प्रोग्राम की शूटिंग का आयोजन करवाया गया ।

जिसमें विभिन्न विभागों की छात्राओं ने एक ही मंच पर अपनी बेमिसाल प्रतिभा को प्रदर्शित किया। एम.एच.वन चैनल के युवा पीढ़ी में बेहद लोकप्रिय प्रोग्राम कैंटीनी मंडीर प्रोग्राम की शूटिंग के दौरान जहां छात्रा मुस्कान, मनजोत एवं पवनदीप ने खूबसूरत अंदाज में कविताओं का उच्चारण किया वहीं साथ में हरलीन, दिलजीत, शिरीन आदि के द्वारा डांस की पेशकारी ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही छात्राओं ने पंजाबी एवं हिंदी भाषा में गीत गाकर खूब समय बांधा।

प्रोग्राम उस समय अपने पूरे यौवन पर आया जब छात्राओं के द्वारा गिद्दा, भांगड़ा और टप्पे बाखूबी पेश किए गए। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समूह चैनल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम छात्राओं को उनकी प्रतिभा को निखारने सवारने एवं पेश करने के लिए उत्तम मंच प्रदान करने में सहयाक साबित होते है और कन्या महा विद्यालय द्वारा सदा ऐसे प्रयत्न कि एजाते रहते हैं ।

जिसके द्वारा छात्राएं खूब आत्मविश्वास के साथ अपने आप को शानदार अंदाज में पेश कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, मैडम गीतिका सिंह एवं पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के मुख्य अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।