PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनॉमिक्स द्वारा “एक्सुबरेंस” का आयोजन किया गया,

"Exuberance" organized by the Post Graduate Department of Economics PCM SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स ने पूरे सत्र में विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अपने छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक समारोह “एक्सुबरेंस” का आयोजन किया । इस अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे नृत्य, रंगोली और मॉडलिंग का भी आयोजन किया गया।

सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस समारोह की मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर रहीं। श्रीमती अलका शर्मा, (अध्यक्ष कॉमर्स एंड मैनेजेंट डिपार्टमेंट) ने मॉडलिंग कार्यक्रम का निर्णय किया और श्रीमती रजनी कपूर (सीनियर सदस्य कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट) नृत्य और रंगोली प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहे ।

पीजी डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स के फैकल्टी मेंबर्स ने विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार दिए । कार्यक्रम का संचालन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के माननीय सदस्यों और प्राचार्य ने आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अर्थशास्त्र विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई भी दी।