देश आजादी के संग्राम में भागीदार रही संस्था हुई देश भक्ति के रंग में सराबोर,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर राष्ट्रवादी संस्था के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देश भक्ति के रंग में सराबोर होते हुए पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ राष्ट्रगान गायन गतिविधि में भाग लिया /
. . .विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं एवं एन.सी.सी. कैडेट्स ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रोग्राम आजादी का अमृत महाउत्सव के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रगाान गायन गतिविधि में भाग लिया / यू.जी.सी. के दिशा निर्देशों के अंतर्गत बाग लेते हुए छात्राओं ने पूर्ण तौर पर देश भक्ति के रंग में रंग कर राष्ट्रगान गायन की वीडियोस बनाकर सांझा की /उल्लेखनीय है कि इस गतिविधि में भाग लेने वाली छात्राओं को भारत सरकार द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए तथा उनके द्वारा बनाई गई वीडियोस को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज किया जाएगा /
.
.विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस गतिविधि में भाग लेने वाली समूह छात्राओं के देश भक्ति के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रगान यहां के प्रत्येक नागरिक की पहचान एवं अपने देश के प्रति उसके प्रेम भाव की विशेष पेशकश है जो सदा उसे भारतीय होने पर गर्व महसूस करवाता है / स्वतंत्रता दिवस की सभी को मुबारकबाद देते हुए उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































