PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू... पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी

के.एम.वी. की छात्राएं रूस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व,

kmvites-will-represent-india-in-world-youth-festival-in-russia

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की छात्राएं दिन प्रति दिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय को लगातार गौरवान्वित करती आ रही हैं. इस ही श्रृंखला में कन्या महा विद्यालय की 06 छात्राएं मार्च महीने के पहले हफ्ते रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में फोक डांस प्रस्तुति में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

.

.

.

उल्लेखनीय है कि कन्या महा विद्यालय की इन छात्राओं भारत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाले 355 से भी अधिक डेलिगेट्स में से एक होने का सामान प्राप्त हुआ है. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को इस विशेष प्राप्ति के लिए मुबारकबाद देते हुए हमेशा की तरह अपने शानदार प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम सदा ही ऊंचा फहराने के लिए प्रेरित किया.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि के.एम.वी. में शिक्षा के साथ-साथ को-करिकुलर एक्टिविटीज़ को भी अहम महत्व दिया जाता है जिसके बल पर छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारते एवं संवारते हुए विभिन्न मंचों पर अपनी कला का लोहा मनवाने के सक्षम बनती हैं. इसके साथ ही उन्होंने डॉ. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए., सुश्री गीतिका एवं स्मूह अध्यापकों के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

.

.

.