PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की बट, जनता ने किया चक्का जाम

Punjab daba road Ludhiana vegetable trader attack 6 robbers

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज यानि सोमवार की सुबह तड़के करीब 5 बजे जब आम जनता सो रही होती है, तब 6 हथियारबंद लुटेरों ने डाबा रोड गायनचंद नगर पर सब्जी विक्रेताओं की गाड़ी को घेर कर खूनी खेल खेला।बदमाशों ने सरेआम बंदूक और दातर लहराते हुए न सिर्फ लूटपाट की कोशिश की बल्कि जानलेवा हमला कर एक सब्जी विक्रेता की उंगलियां (अंगूठा) तक काट दीं।

.

सबसे ज्यादा विवाद और गुस्से का कारण थाना डाबा पुलिस की भारी लापरवाही रही जो सूचना के बावजूद समय पर नहीं पहुंची। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 5 मिनट पर 8 सब्जी विक्रेता एक पिकअप (बोलेरो) वाहन में सवार होकर सब्जी मंडी जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गायनचंद नगर से निकलकर मेन रोड पर पहुंची तभी 2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ियां पिकअप के आगे अड़ा दीं

.

Punjab daba road Ludhiana vegetable trader attack 6 robbers
Punjab Daba Road Ludhiana Vegetable Trader Attack 6 Robbers

.

और हथियार निकालकर सीधा हमला बोल दिया। गाड़ी के ड्राइवर हनुमान यादव ने इस घटना की आपबीती बताते हुए कहा,हमलावरों के हाथों में दातर और बंदूकें थीं। वो गाड़ी के आगे आए और सीधा मेरे मुंह पर बंदूक का पिछला हिस्सा (बट) दे मारा। उन्होंने तुरंत गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद कुछ बदमाश गाड़ी के पीछे गए और वहां बैठे लोगों पर दातर से ताबड़तोड़ हमले करने लगे। इस जानलेवा हमले में एक सब्जी विक्रेता के हाथ का अंगूठा कट गया और कई अन्य

.

लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले से घबराए सब्जी विक्रेताओं ने जब जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख लुटेरों के हौसले पस्त हो गए और वे मौके से फरार हो गए। हालांकि भागने की हड़बड़ी में बदमाशों की एक एक्टिवा वहीं छूट गई, जिसे भीड़ ने कब्जे में ले लिया है। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई,

.

यह भी पढ़ें : कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान

.

लेकिन काफी देर तक थाना डाबा की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की इस सुस्ती और लापरवाही ने पीड़ित सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों के गुस्से को भड़का दिया।आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मेन सड़क पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का सीधा सवाल है कि जब सब्जी विक्रेता रोज सुबह इसी समय मंडी जाते हैं तो उनके लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं हैं?

.

यह भी पढ़ें : GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन