PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (DDMA) ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खोलने का फैसला लिया है / वहीं 8 सितंबर से 6ठी से 8वीं तक के स्कूल खोल दिए जाएंगे लेकिन उस से पहले एक्सपर्ट कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में सरकार को एसओपी बनाकर सौंपी है, फिलहाल दिल्ली में 10वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को एडमिशन, प्रैक्टिकल वर्क इत्यादि के लिए स्कूल जाने की इजाजत है /
. .इस मामले में एक निजी स्कूल की चेयरपर्सन ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने अपने स्कूल में इंटरनल सर्वे करवाया है जिसमे हमने पूछा क्या आप अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं? इस सर्वे में 60 प्रतिशत से भी ज्यादा अभिभावकों ने हामी भरी और कहा कि हम तैयार हैं / वहीं 30 प्रतिशत अभिभावकों का कहना था कि पहले कोरोनावायरस का टीका बच्चों के लिए उपलब्ध हो जाए हम उसके बाद भेजेंगे / अभिभावकों के मन में अब भी डर है लेकिन हमे ये बात समझनी पड़ेगी कि बच्चों की पढ़ाई का इतना नुकसान शायद पूरी सदी में नही हुआ जितना कि अब हो रहा है, और इस से ज्यादा वक्त के लिए स्कूलों को बंद रखा गया तो शायद भरपाई करना भी मुश्किल होगा /
..
वहीं एक इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर का कहना है कि स्कूलों को खोलने का निर्णय बिलकुल ठीक है और हम बच्चों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं / हर क्लास में टीचर इस बात का ध्यान रखेंगी कि बच्चों ने मास्क पहना हो, हाथ धोने के इंतजाम रहेंगे, सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी, बच्चों के तापमान को मांपा जाएगा / अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंतित जरूर हैं, लेकिन जैसे-जैसे बच्चे स्कूल आना शुरू करेंगे अटेंडेंस भी बेहतर होती जाएगी /
. .वहीं एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की सिमरन सुराना की माता ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर वो सहमत भी हैं और असहमत भी, यदि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले टीका लग जाता तो मन में चिंता और शंका कम होती, लेकिन ये भी सच है कि घर पर बैठे-बैठे बच्चे बहुत डल हो गए हैं क्योंकि इस तरह बच्चों की पढ़ाई घर से करना संभव नही है, जो माहौल स्कूल देता है, सहपाठी देते हैं वो घर पर देना मुश्किल है / आपको यह भी बता दें कि दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में टीचर्स और स्टाफ को वैक्सिनेट करने का अभियान लगभग पूरा हो गया है लेकिन प्राइवेट स्कूलों में अब भी सभी टीचर्स और स्टाफ का वैक्सीनेशन पूरा नहीं हुआ है जो कि स्कूल खुलने पर चिंता का विषय हो सकता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































